Thursday, July 23, 2026
HomeNewsगोसंरक्षण व संवर्धन के लिए प्रसिद्ध चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव सम्मानित

गोसंरक्षण व संवर्धन के लिए प्रसिद्ध चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव सम्मानित

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीर अंतर्गत गोला गोकरण नाथ में दशकों से गोसंरक्षण व संवर्धन हेतु अपने सेवाएं देने के साथ यहां स्थापित एक पुरानी गोशाला में सेवा प्रबन्धन की भूमिका निभा चुके कापरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजर चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान गोला गोकरणनाथ के नगरपालिकाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान दिया।
कार्यक्रम के दौरान यह बताया गया कि चंद प्रकाश श्रीवास्तव लगभग एक दशक से अधिक क्षेत्र में स्थत कापरेटिव बैंक में मैनेजर थे। नौकरी के साथ वह सड़क पर घूम रहे बेसहारा गोंवशों की सेवा के लिए वह क्षेत्र में जाने जाते है। इसके साथ में वह गोशाला में संरक्षित गोवंशों की भरण पोषण की व्यवस्था भी किया करते थे। रिटायरमेंट के बाद चन्द्र प्रकाश अयोध्या में रहते है तथा संघ की विचारधारा को लेकर आपस की गोशालाओं में भ्रमण करके उनका अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग भी करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments