Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातमिलनाडु से अयोध्या आये छात्रों ने कहा कि यूपी का स्वागत अलग...

तमिलनाडु से अयोध्या आये छात्रों ने कहा कि यूपी का स्वागत अलग लेवल का है (वीडियो)


◆ छात्राओं का कहना था जितना सम्मान यहां बहन बेटियों का है उतना कहीं नहीं


◆ तमिलनाडु के छात्रों के अयोध्या पहुंचने पर हुआ था जोरदार स्वागत


अयोध्या। बजते ठोल, आकाश में पुष्पवर्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन यह दृश्य उस समय का है जब तमिलनाडु से काशी आये छात्रों का गु्रप अयोध्या पहुंचा था। अयोध्या में उनके स्वागत के लिए अधिकारियों के साथ सांसद लल्लू सिंह व महापौर भी खड़े थे। छात्र अपने स्वागत से इतना प्रसन्न थे कि उनका कहना था कि यूपी का स्वागत अलग लेवल का है। जितना सम्मान यहां बहन बेटियों को है उतना कहीं नहीं है।

                        तमिलनाडु से आयी छात्रा संध्या का कहना था कि अयोध्या आकर बहुत अच्छा लगा। यहां श्रीराम पैदा हुए। यहां पर आध्यमिक सुख की प्राप्ति हुई। युवाओं को अयोध्या आना चाहिए। यहां का इतिहास सभी को पता होना चाहिए। अयोध्या के विकास को देखकर भी काफी अच्छा लगा। यहां का रेलवे स्टेशन देखकर ऐसा लगा कि हम कहीं एयरपोर्ट में आ गये है। यूपी में स्वागत देखकर बहुत अच्छा लगा। हमें लगा कि हम अपने ही घर में है। यहां बहन बेटियों का बहुत सम्मान है। यूपी का स्वागत अलग लेवल का है।

                        तमिलनाडु की छात्रा गायत्री का कहना था कि सप्तपुरियों में एक अयोध्या मोक्षपुरी व अजेय पुरी है। हम स्टूडेंट के लिए रामजन्मभूमि का दर्शन असम्भव था। परन्तु प्रधानमंत्री, शिक्षामंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से यह सम्भव हो सका। मै पहली बार यहां आयी हूं। पुण्य भूमि देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां काफी भव्य स्वागत हुआ।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments