Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहत्याभियुक्तों के गिरफ्तारी की सपा ने किया मांग

हत्याभियुक्तों के गिरफ्तारी की सपा ने किया मांग

अयोध्या। विधानसभा रुदौली के ग्राम सभा ढलई मऊ निवासी रामकरन कोरी की विगत दिनों हुई हत्या मामले में समाजवादी पार्टी ने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही और मृतक के परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग किया है। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री आनन्द सेन यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और अधिकारियों से बात कर न्याय दिलाने की बात किया और आर्थिक मदद करते हुए आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया ।
उन्होंने कहा कि यह बेहद ही दुखद घटना है इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही यदि नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरेगी पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने के लिए समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी हुई है। समाजवादी पार्टी अयोध्या के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है , समाजवादी पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है । इस अवसर पर निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष रुदौली छोटेलाल यादव अवधेश यादव अंशुमान यादव जे पी यादव उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments