Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 जून को जनपद अयोध्या में, भरतकुंड में होगी...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 जून को जनपद अयोध्या में, भरतकुंड में होगी जनसभा

अयोध्या। सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के प्रतीक योगिराज भरत जी तपोस्थली भरतकुंड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा 15 जून को आयोजित की जायेगी। केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में इस विशाल जनसभा का आयोजन होना है। जिसके लिए तैयारियां प्रारम्भ हो गयी है।
सांसद लल्लू सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियां व भाजपा पदाधिकारियों के साथ सभा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने आयोजन को लेकर दिशा निर्देश दिये। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में सर्वांगीण, सर्वसमावेशी, सर्व स्पर्शी विकास की रश्मि से सम्पूर्ण देश प्रकाशित हुआ है। बिना भेदभाव के अंतिम व्यक्ति को योजनाआें का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या को विश्व की सर्वोत्तम नगरी बनाने के लिए संकल्पित है। इसके लिए हजारों करोड़ की योजनाएं अयोध्या को दी गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 15 जून को योगिराज भरत जी की तपोस्थली पर होने वाली सभा ऐतिहासिक होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments