Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामार्च 2024 तक पूरा हो जायेगा अकबरपुर बाराबंकी रेलवे लाईन दोहरीकरण का...

मार्च 2024 तक पूरा हो जायेगा अकबरपुर बाराबंकी रेलवे लाईन दोहरीकरण का कार्य

अयोध्या। डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होने बताया कि यात्री सुविधाओं में जो भी सुधार हो सकता है उसको लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। वहीं साबरमती ट्रेन के लेट होने पर प्लेटफार्म पर भीड़ जमा होने पर उन्होने कहा कि रेल लाईन के दोहरीकरण का कार्य होने के कारण ट्रेन लेट हो रही है। सिंगल लाईन पर अगर कोई ट्रेन लेट होती है उसका असर आने वाली ट्रेन पर पड़ता है। इस ट्रेन के लेट होने के मेकअप का प्रयास होगा।
उन्होने बताया कि मार्च 2024 तक अकबरपुर बाराबंकी रेलवे लाइन का दोहरीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का डीपीआर बनाया जा रहा है। राइट्स डीपीआर बन रही है. इसी महीने के अंत तक प्रधान कार्यालय को डीपी आर भेज दिया जाएगा।़ डीपीआर स्वीकृत होने के बाद अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का कायाकल्प का कार्य शुरू हों जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments