Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को किया निलंबित

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को किया निलंबित

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी के अनुमोदन के क्रम में जहांगीरगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अधिकारी, अरुण कुमार को विभिन्न आरोपों के सम्बंध में अनुशासनिक कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, को जांच अधिकारी नामित किया जाता है। ग्राम पंचायत अधिकारी पर अपात्र को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से लाभान्वित किया गया था। अरूण कुमार निलंबन अवधि में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे और बिना अनुमति के अनुपस्थित नहीं रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि इस प्रकार की अन्य विभागों में अधिकारी/ कर्मचारी द्वारा कार्यों में लापरवाही की जाती है तो उनके खिलाफ भी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments