Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विश्वविद्यालय में लगाया गया शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण कैंप

अवध विश्वविद्यालय में लगाया गया शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण कैंप

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलसचिव सभागार में दो दिवसीय शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाया गया। बुधवार को पहले दिन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल सहित शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसमें करीब दो सौ लोगों के शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ब्लड सैंपल लिए गए। कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि राज्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के कुशल मार्ग-दर्शन में विश्वविद्यालय में शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाया गया है। विश्वविद्यालय के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों की देखरेख में शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य का स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहना चाहिए। जिससे शारीरिक बीमारियों के खतरों को टाला जा सके।
विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केन्द्र की चिकित्सा प्रभारी डॉ0 दीपशिखा चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैप लगाया गया। इसमें सभी के शरीरिक स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ब्लड सैंपल लिए गए है। इसमें डॉ0 दीपशा दूबे, अमरनाथ पाण्डेय, पदमादेवी सहित अन्य का विशेष सहयोग रहा। गुरूवार को भी छूटे हुए लोगों का परीक्षण किया जायेगा। स्वास्थ्य परीक्षण में कुलसचिव उमानाथ, प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 जसंवत सिंह, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 राजीव गौड़, प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा, प्रो0 अशोक कुमार राय, सहायक कुलसचिव मो. सहील, डॉ0 गीतिका श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा, रामकुमार, प्रवीण मिश्रा, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष डॉ0 राजेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षकां, अधिकारियों एवं कर्मचारियों शरीरिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments