Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिर्दलीय प्रत्याशी अनीता शरद पाठक ने कचेहरी में किया जनसम्पर्क

निर्दलीय प्रत्याशी अनीता शरद पाठक ने कचेहरी में किया जनसम्पर्क


अयोध्या। निर्दलीय प्रत्याशी अनीता शरद पाठक बाबा ने कचहरी परिसर में पहुंचकर जनसंपर्क किया।इस दौरान उन्होंने अधिवक्ता- वादीकारियों के पास जाकर के उनसे वार्ता की तथा अपने घोषणा पत्र के पत्रक भी वितरित किये। मित्रमंच प्रमुख शरद बाबा पाठक ने सभी अधिवक्ताओं से मिलकर अपने प्रत्याशी का समर्थन मांगा।



उन्होंने कहा कि शंख चुनाव पर बटन दबाकर अयोध्या से निर्दलीय महापौर की प्रत्याशी अनीता पाठक को विजई बनाने का सहयोग करें। अयोध्या की जनता का अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है। मैं कई वर्षों से समाज सेवा में लगा रहा। मेरे द्वारा किए गए कामों को लेकर अयोध्या की जनता सब जानती है। जनसंपर्क अभियान में यश पाठक बाबा, शरद प्रताप सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र यादव आकाश यादव ललित शर्मा, अनिल देव पांडे, पवन द्विवेदी, दीपू यादव, शिवा शर्मा, तुषार, कल्लू पांडे, देशराज यादव, अजीत यादव आदि समर्थक लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments