Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

आलापुर अंबेडकरनगर। नगर पंचायत राजेसुलतानपुर में चुनाव के मद्देनजर आम जनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाते हुऐ एसडीएम, नायब तहसीलदार और थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वह बिना डरे निर्भीक होकर मतदान करें। उन्हें किसी से डरने की कोई जरूरत नहीं है। यदि कोई प्रत्याशी या प्रतिनिधि डरा धमकाकर वोट लेने की कोशिश करता है तो वह थाने में आकर या फोन से संबंधित प्रत्याशी या प्रतिनिधि के प्रति शिकायत दर्ज करें, उचित कार्रवाई की जाएगी। बातचीत में थाना अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया कि लोग मतदान बिना डर के करें पुलिस उनके साथ है किसी से उनको डरने की कोई जरूरत नहीं है। कोई डराता धमकाते है तो वह हमसे यह हमारे थाने के किसी पुलिसकर्मी से संपर्क करें उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments