Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूपी की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए वामदलों ने सौंपा ज्ञापन

यूपी की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए वामदलों ने सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। वामदलों ने प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था का आरोप लगाकर अपना विरोध जताते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। भाकपा जिला सचिव अशोक तिवारी ने बताया कि इस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वे सरेआम गोली मार रहे हैं। पुलिस हिरासत में डबल मर्डर के प्रयागराज की घटना के बाद जालौन में परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा को बीच सड़क दिनदहाड़े गोली मारी गई।

बलिया में छात्र नेता को गुण्डों ने दौड़ा दौड़ा कर मार डाला। उन्नाव में जमानत पर छूटे गैंग रेपिस्टों ने बलात्कार पीड़िता का न सिर्फ घर जला दिया, बल्कि परिवार के दुधमुंहे दो बच्चों को जलती आग में फेंक दिया। ये घटनाएं दिखाती हैं कि प्रदेश में कानून का राज नहीं है। कानून व्यवस्था के नाम पर राजनैतिक विरोध का गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश में कमजोर तबकों , दलितों, अल्पसंख्यकों तथा महिलाओं पर हमले और उनका उत्पीड़न लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसकी प्रतिदिन अखबारों में छपा करती है। पुलिस थाने भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके हैं वहां उत्पीड़ित कमजोर लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन देने वालों में अशोक यादव जिला प्रभारी अतीक अहमद रामभरोस काशीराम यादव विनोद सिंह उमाकांत विश्वकर्मा अयोध्या प्रसाद तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments