Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभारतीय किसान यूनियन ने अपनी तमाम समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को...

भारतीय किसान यूनियन ने अपनी तमाम समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन  अराजनैतिक वरिष्ठ प्रदेश सचिव फरीद अहमद के नेतृत्व में सदर तहसील तिकोनिया पार्क में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश सचिव जगतपाल सिंह बताया कि इस धरने से पूर्व 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया था। पर अभी तक प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं गया। जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि 1 हफ्ते के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो हम सभी किसान यूनियन द्वारा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे ।

वरिष्ठ प्रदेश सचिव फरीद अहमद ने कहा कि जिला अधिकारी प्रतिनिधि के माध्यम से 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा जा रहा है ज्ञापन में कहा गया है कि बीकापुर अपर जिलाधिकारी को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था। जिसका अभी तक निस्तारण नहीं हुआ। भू माफियाओं द्वारा पूरे जिले में हरे आम के पेड़ों को कटावया जा रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करने के लिए हम सभी किसान यूनियन के लोग प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अरविंद यादव जिलाध्यक्ष फरीद अहमद वरिष्ठ प्रदेश सचिव जगतपाल सिंह अजय यादव महानगर अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम रामप्रताप गुप्ता के साथ भारतीय किसान यूनियन तमाम पदाधिकारी साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments