Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामफिया अतीक व अशरफ हत्या कांड - पूर्व मंत्री बोले जंगलराज में...

मफिया अतीक व अशरफ हत्या कांड – पूर्व मंत्री बोले जंगलराज में डूबा है पूरा उत्तर प्रदेश

अयोध्या। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर सपा के पूर्व राज्य मंत्री नेता पवन पाण्डेय ने सरकार पर कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश जंगलराज में डूबा है। जिस तरह कल रात की घटना हुई पुलिस की भारी भरकम व्यवस्था में लोग मारे गए और पुलिस भागती नजर आई। निश्चित रूप से यह सरकार द्वारा लिखी स्क्रिप्ट दिखाई देती है। लखनऊ में बैठक लोगों ने जो स्क्रिप्ट लिखी थी वह प्रयागराज की धरती पर पूर्ण हुई। माननीय मुख्यमंत्री जी सदन मे बोलते हैं ठोक दो।आज उसी की परिकल्पना पूरे उत्तर प्रदेश मे सरकार साकार कर रही। उत्तर प्रदेश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि न्यायालय, कानून की जरूरत नही है। पवन पांडे ने कानपुर मे बेटी माँ जलीं, बलिया मे हेमंत यादव की हत्या उनको सरकार ने कहा न्याय दिलाया। कल प्रयागराज मे हत्या हुई निश्चित रूप सें कानून के मुँह पर कालाधब्बा है। देश कानून से चलता है संविधान से चलता है मनमानी से नही चलता है। समाजवादी पार्टी इस घटना की घोर निंदा करती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments