Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्ट्रांग रूम तथा मतगणना कक्ष बनाए जाने हेतु जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

स्ट्रांग रूम तथा मतगणना कक्ष बनाए जाने हेतु जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

अंबेडकर नगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा तहसील टांडा के अंतर्गत टी एन पी जी कॉलेज तथा टी एन इंटर कॉलेज में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के संबंध में स्ट्रांग रूम तथा मतगणना कक्ष बनाए जाने हेतु निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम तथा मतगणना कक्ष का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी टांडा तथा क्षेत्राधिकारी टांडा को निर्देशित किया गया कि मतगणना कक्ष,स्ट्रांग रूम तथा परिसर में बैरिकेडिंग किया जाए।अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिसर टांडा को निर्देशित किया गया कि साफ सफाई की समुचित व्यवस्था तत्काल कराया जाए।जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी टांडा को निर्देशित किया गया नगर निकाय सामान्य निर्वाचन  को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु चुनाव की सभी तैयारियां समय से पूर्व कर ली जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी /उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता,अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय, उप जिलाधिकारी टांडा, क्षेत्राधिकारी टांडा,सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी तथा कोतवाल टांडा मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments