Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसांसद क्लीन एयर ग्रीन एयर मैराथन का हुआ आयोजन

सांसद क्लीन एयर ग्रीन एयर मैराथन का हुआ आयोजन

जलालपुर,अम्बेडकर नगर । बुधवार सुबह सांसद क्लीन एयर ग्रीन एयर मैराथन का आयोजन हुआ। नगपुर मोड़ से यादव चौराहे होते हुए ब्रह्मलोक मंदिर हाथी पार्क व जमालपुर चौराहे पर समापन किया गया । सुबह करीब साढ़े छः बजे सांसद रितेश पाण्डेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रेस का शुभारंभ किया गया। इस रेस में तमाम युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, यह प्रतियोगिता पांच किलोमीटर का निर्धारित किया गया था जिसमें पहले 20 रैंक तक युवाओं को पुरस्कृत किया गया और सांसद द्वारा पराली न जलाने की अपील की गई। रेस व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन का भी विशेष योगदान रहा बालकों के साथ-साथ अधिक संख्या में बालिकाओं ने भी इस मैराथन प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता को लेकर लोगों में खासा उत्साह भी रहा। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य, प्रभारी कोतवाली संत कुमार सिंह,अवनीश तिवारी,उमाकांत यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments