Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआग का कहर जारी, गौशाला में लगी आग से दो गायों की...

आग का कहर जारी, गौशाला में लगी आग से दो गायों की जलकर मौत


◆ टेंट हाउस व गेहूं के खेत में लगी आग से हजारों का नुकसान


जलालपुर, अंबेडकर नगर। गर्मी का मौसम शुरू होते ही अग्नि देवता ने कहर बरसाना शुरू कर दिया है। आये दिन जगह – जगह आग लगने की घटनाएं घटित हो रही है।सोमवार को गौरा कमाल गांव में गेहूं के खेत में लगी भीषण आग से 35 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान कन्हैया लाल, अलका व नंदा देवी ने बताया कि आग के कारण फसल नष्ट होने के कारण हमारी साल भर की मेहनत बरबाद हो गई।

वही दूसरी घटना भियांव ब्लॉक के बंदीपुर मुंडेहरा के बसहा गांव की है। जहां मुक्तिनाथ मिश्रा के टेंट की दुकान में आग लगने के कारण दुकान में रखा हुआ सामान जल कर खाक हो गया जिसकी कीमत लगभग  80000 के आसपास है।

तीसरी घटना सोनगांव के मलिकपुर में आग लगने की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार के गौशाला में भीषण आग लगने के कारण 2 दो दुधारू गायों की मृत्यु हो गई और उसमें रखा सारा भूसा एवं लकड़ी आदि सामान जल कर खाक हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments