Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभगत सिंह जनअधिकार यात्रा' के जिले में पहुंचने पर कई जगह हुई...

भगत सिंह जनअधिकार यात्रा’ के जिले में पहुंचने पर कई जगह हुई नुक्कड़ सभाएं

आलापुर अम्बेडकरनगर। भारत की क्रान्तिकारी मज़दूर पार्टी, ग्रामीण मज़दूर यूनियन, नौजवान भारत सभा और अन्य सहयोगी संगठनों की ओर से देशव्यापी ‘भगतसिंह जनअधिकार यात्रा’ निकाली जा रही है। यात्रा राजेसुल्तानपुर, ढोलबजवा होते हुए जहांगीरगंज बाज़ार पँहुची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह नुक्कड़ सभा करते हुए यात्रा के मकसद से लोगों को परिचित करवाया और पर्चा वितरण किया गया। जहांगीर गंज तिराहे पर भारत की क्रान्तिकारी मज़दूर पार्टी के मित्रसेन ने कहा कि आज देश में महंगाई, बेरोज़गारी आदि समस्याएं बनी हुई है। आज महँगाई अभूतपूर्व गति से बढ़ रही है और दूसरी ओर लोगों की आमदनी में पहले की तुलना में कमी हुई है या बहुत मामूली वृद्धि हुई है, जो की मंहगाई के अनुपात में नगण्य है। खेती में से एक बड़ी खेतिहर आबादी उजड़ कर मजदूरों की क़तार में शामिल हो चुकी है। क्षेत्र के ज़्यादातर लोग बाहर जाकर औद्योगिक इलाक़ों में मज़दूरी करते हैं। गांव में भी बड़ी आबादी खेती व निर्माण आदि के कामों में मज़दूरी करने वालों या छोटा-मोटा काम-धन्धा करने वालों की है। ज़ाहिर है कि यही वह आबादी है जो महंगाई, बेरोज़गारी की दोहरी मार झेल रही है।

नौजवान भारत सभा के विन्द्रेश ने कहा कि आज लोगों के बीच में जाति और धर्म के आधार पर विभाजन करने की कोशिश की जा रही है।

कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि जाति-झगड़ो में ना उलझे और एक होकर अपने जीवन की असली समस्याओं के लिए आगे आयें।

ग्रामीण मज़दूर यूनियन के अध्यक्ष सुरेश प्रजापति ने बताया कि भगतसिंह जनअधिकार यात्रा देश में 12 मार्च से 14 अप्रैल तक देश के विभिन्न इलाकों में निकाली जा रही है। जिले में यह यात्रा 29 मार्च से तीन अप्रैल तक निकाली गई।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments