Wednesday, April 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने तीन सौ एकड़ में फैले दरवन झील का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने तीन सौ एकड़ में फैले दरवन झील का किया निरीक्षण

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीएफओ ए.के कश्यप, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ तहसील अकबरपुर के अंतर्गत दरवन झील का निरीक्षण किया गया। दरवन झील जिले की अकबरपुर तहसील में स्थित है। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 300 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैली दरवन झील मुख्य रूप से ग्राम पंचायत दरवान, हाथ पाकड़ और चांदपुर जलालपुर क्षेत्र में फैली हुई है। यह एक प्राकृतिक झील है, इसे जिलाधिकारी द्वारा सुंदर और आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है और राज्य के इस हिस्से में आने वाले लोगों के लिए एक दर्शनीय स्थल है।



यह झील विभिन्न क्षेत्रों से पानी एकत्र करने के साथ साथ आसपास ग्रामों के लिए सिंचाई का मुख्य स्रोत भी है। इसके अतिरिक्त सर्दियों के मौसम में इस झील में बड़ी संख्या में दुर्लभ प्रजाति के प्रवासी पक्षी आते हैं जो यहाँ की प्रमुख विशेषता है। साइबेरियन पक्षियों के साथ ही अन्य विदेशी पक्षी भी यहाँ देखे जा सकते हैं। इस प्रकार यह झील पशु-पक्षियों के संरक्षण की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सुंदरीकरण की तैयारियों का जायजा लिया गया। वर्ष भर झील में जल संचय की रूपरेखा तैयार किए जाने के लिए तहसील प्रशासन को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, डी एफ ओ, अपर जिलाधिकारी द्वारा मोटर वोट के माध्यम से झील के अंदर जाकर वस्तु स्थिति का भी जायजा लिया गया। साथ ही साथ झील के सुंदरीकरण /बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने पर चर्चा की गई। आगामी चार अप्रैल को झील की सुंदरीकरण के लिए श्रमदान कार्यक्रम की उचित तैयारी किए जाने के लिए उप जिलाधिकारी, डीपीआरओ तथा खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम वासियों को स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments