Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउपमुख्यमंत्री बोले पाताल में भी छिपे होंगे उमेश पाल के हत्यारे, यूपी...

उपमुख्यमंत्री बोले पाताल में भी छिपे होंगे उमेश पाल के हत्यारे, यूपी पुलिस खोज निकालेगी


◆ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कामाख्या भवानी में किया दर्शन पूजन


◆ सभी लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करने का किया दावा


अयोध्या। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का कहना है कि उमेश पाल के हत्यारे अगर पाताल में धरती के नीचे भी छिपे होंगे तो भी यूपी पुलिस उन्हें खोज निकालेगी। उन्हें कानून के अनुसार कठोरतम सजा दिलायी जायेगी। उक्त बाते डिप्टी सीएम अयोध्या में पत्रकारों के बीच गयी। यहां उन्होने कामाख्या भवानी मंदिर में दर्शन पूजन किया।
उन्होने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा लगातार प्रयास है कि गांव में चौपाल लगा कर गांव की समस्या का समाधान सुना जाए। कसारी गांव में चौपाल लगाये जाने का अवसर मुझे मिला। हमारी सरकार गरीब कल्याण की समर्पित और डबल इंजन की है सरकार। डबल इंजन की सरकार लगातार डबल रफ्तार से राज सेवा करने का कर रही काम। 2024 के चुनाव में जहां 2022 में कुछ जगह साइकिल चल गई थी अब वहां भी पंचर हो जाएगी, सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। मुस्लिम समुदाय का एक बड़ा तबका अब यह विचार करने के लिए लगातार विवश हो रहा है। कांग्रेस वाले सपा वाले बसपा वाले कहते थे भाजपा आएगी उनको खा जाएगी लेकिन भाजपा सरकार में सबका विकास हुआ है अब उनका वोट भी मिलना हमको शुरू होगा, यदुवंशी राष्ट्रभक्त भी है हिंदूवादी भी है, भारी भरकम वोट 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर बैठाने के लिए भारी समर्थन करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments