Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायश पेपर मिल में काम कर रहे मजदूर की दुघर्टना में मौत

यश पेपर मिल में काम कर रहे मजदूर की दुघर्टना में मौत


◆ मिल की गाड़ी से लाया गया जिला चिकित्सालय


◆ ठेकेदार द्वारा सफाई के लिए लगाया गया था मजदूर


अयोध्या। यश पेपर मिल में काम कर रहे मजदूर की दुघर्टना में मौत जो गयी। दुघर्टनाग्रस्त होने के बाद उसे मिल के वाहन से जिला चिकित्सालय लेकर आया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।
मृतक के चाचा ने बताया कि विकास उम्र 20 वर्ष पुत्र जगप्रसाद यश पेपर मिल में सफाई मजदूर के रुप में एक महीना पहले से काम कर रहा था। 2 नम्बर डिपर में काम करते समय उसके घायल होने की सूचना मिली। जब वह मौके पर पहुंचे तो वह गम्भीर रुप से घायल था। जिसे जिला चिकित्सालय लेकर आया गया। वहीं एक अन्य मजदूर ने बताया कि विकास सुबह 6 बजे काम के लिए आया था। 11 बजे तक लोगो ने उसे काम करते हुए देखा। अचानक वह किसी मशीन में शायद फंस गया। जिससे वह गभीर रुप से घायल हो गया। जिसकी मौत हो गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments