Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजय श्री राम के उद्घोष से दूसरे दिन भी गूंजयमान रहा नगर

जय श्री राम के उद्घोष से दूसरे दिन भी गूंजयमान रहा नगर


◆ मनमोहक झांकियां एवं शोभा यात्रा निकालकर मनाई गई रामनवमी


◆ भक्तों ने  पूजा-अर्चना कर उतरी आरती


बसखारी अंबेडकर नगर। राम जन्म उत्सव को मनाने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा है।बसखारी, शुक्ल बाजार सहित कई स्थाने रामनवमी के दूसरे दिन भी जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजयमान रही। रामनवमी  के दूसरे दिन बसखारी एवं शुकुल बाजार में शोभायात्रा निकालकर इस महापर्व को धूमधाम के साथ मनाया गया। सुशोभित रथ पर दिव्य श्री राम दरबार का चित्र व एवं ट्रैक्टर ट्राली पर कई आकर्षक झांकियों के साथ डीजे पर रामभक्ति से जुड़े गीतों व श्रीराम के जयघोष के साथ शोभायात्रा निकालकर बाजार में भ्रमण कराया गया। सबसे ज्यादा आकर्षण बसखारी में निकाली गई शोभायात्रा में देखने को मिले। इस शोभायात्रा में स्थानीय संभ्रांत  नागरिकों के साथ भाजपा से जुड़े कई नेता भी मौजूद रहे। शोभा यात्रा की शुरुआत रथ पर सुशोभित श्री रामचंद्र दरबार के भव्य चित्र के समक्ष आरती करते हुए शुरू की गई। इस दौरान नगर को केसरिया झंडों से भी सजाया गया। आयोजक मंडल के सदस्य कई व काफी संख्या में संभ्रांत स्थानीय नागरिक  एक रथ पर राजा राम दरबार का भव्य चित्र सुशोभित कर और दूसरे रथ पर श्री राम , सीता, लक्ष्मण , हनुमान जी  के स्वरूप सहित कई मन मोहक झांकियों के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए शोभायात्रा में शामिल रहे। इस दौरान पटाखे भी छोड़े गए और शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे बादक कलाकारों के द्वारा कई हैरतअंगेज कारनामे कर लोगों को  मंत्र मुक्त कर दिया गया।शोभा यात्रा का स्वागत करने के लिए लोग लालायित भी रहे। शोभा यात्रा का स्वागत करते हुए बाजार वासियों ने अपने-अपने घरों से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा भी की। शोभायात्रा में जहां पुरुष डीजे की धुनों पर जय श्रीराम के उद्घोष के बीच थिरकते नजर आए वहीं अपने-अपने घरों से बड़ी संख्या में  महिलाओं ने पूजा की थाली लिए शोभायात्रा में शामिल राम दरबार के चित्र के एवं झांकी के समक्ष पूजा अर्चना कर आरती उतारी।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले पुलिसकर्मी भी पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे रहे। बसखारी बाजार में शोभायात्रा  कई वर्षों से निकाली जा रही है। लेकिन शुकुल बाजार में रामनवमी के पर्व को शानदार और यादगार तरीके से मनाने के लिए शोभा यात्रा पहली बार निकाली गई। शुकुल बाजार में निकाली गई। शोभायात्रा के आयोजक मंडल के सदस्य राहुल पांडे ने बताया कि रामनवमी के पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए आने वाले वर्षों मे शोभयात्रा और भव्य तरीके से निकाली जाएगी।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments