Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याब्रिप धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार

ब्रिप धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार


◆ भये प्रगट कृपाला के मंत्रमुग्ध करने वाले स्वर के बीच रामजन्मोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न


◆ रामनगरी अयोध्या में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, चप्पे चप्पे पर रही सुरक्षा व्यवस्था


अयोध्या। भये प्रगट कृपाला के मंत्रमुग्ध करने वाले स्वर से रामनगरी अयोध्या का परिवेश रामनवमी पर गुंजायमान हो गया। रामजन्मभूमि व कनक भवन में रामजन्मोत्सव पर विशेष आयोजन किया गया था। अयोध्या के सभी मंदिरों में रामभक्तों की भीड़ दिखाई दी। सुबह सरयू स्नान के लिए आस्था का जनसैलाब दिखाई दिया।



श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर का निर्माण चल रहा है। अयोध्या वर्तमान में पूरे विश्व के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। वहीं केन्द्र व प्रदेश सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए योजनाओं की श्रंखलाएं दी है। रामनवमी पर पर्व में पूरे देश से आये श्रद्धालुओं का जनसैलाब अयोध्या में भ्रमण करता दिखाई दिया। जय श्रीराम के जयघोष से अयोध्या गुंजायमान दिखाई दी।



रामनगरी अयोध्या में देश की विभिन्न संस्कृति व पराम्पराओं को मानने वाले लोग भगवान राम के प्रति अपनी आस्था निवेदित करते दिखाई दिये। पूरा परिवेश भक्तिमय रहा। कनक भवन में भगवान राम का जन्म होते ही श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। यहां अपने आराध्य को अपनी समीप मानकर लोग रामभक्ति में लीन दिखाई दिये। वहीं रामनवमी पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ने की सम्भावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments