Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत छः दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत छः दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

अंबेडकर नगर। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत मंगलवार को छः दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन राजकीय आईटीआई अकबरपुर में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रशिक्षणदायी संस्था उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड रिसर्च तथा जिला उद्योग केन्द्र के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य डॉक्टर हरिओम पांडेय, चेयरपर्सन यूपीआइडी श्रीमती शिप्रा शुक्ला के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं टूलकिट वितरित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद ,पूर्व प्रत्याशी विधानसभा कटेहरी अवधेश द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय, प्रधानाचार्य आईटीआई अकबरपुर अरुण यादव , उपायुक्त उद्योग आशुतोष पाठक, डिजाइनर यूपीआईडी आएशा गुप्ता उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments