Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 151 जोड़ो ने लिए सात फेरे

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 151 जोड़ो ने लिए सात फेरे

मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील के अमानीगंज ब्लाक मुख्यालय पर समाज कल्याण विभाग द्वारा सीएम सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 150 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। जीवन भर साथ निभाने और पारिवारिक जीवन जीने की कसमें खाईं। इस दौरान सपा के क्षेत्रीय विधायक अवधेश प्रसाद एवं रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह समेत स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने विवाहित जोड़ों को जीवन में खुशियों का आशीर्वाद दिया।



मिल्कीपुर तहसील के विकासखंड अमानीगंज व मिल्कीपुर सहित नगर पंचायत क्षेत्र से करीब 151 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सभी जोड़ों को शादी के बंधन में बांधा गया। सामूहिक विवाह में मुस्लिम समाज के युवा युवतियों को निकाह पढ़ाया गया। हिंदू समाज के लोगों के साथ फेरे कराकर जीवन भर साथ देने की कसमें खाईं। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी आर पी सिंह, खंड विकास अधिकारी सी पी उपाध्याय, भाजपा नेता संभू सिंह, शीतला बाजपेई सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि गवाह बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments