Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरायरासी में 19 मार्च से शुरू होगी 9 दिवसीय रामकथा, जिला पंचायत...

सरायरासी में 19 मार्च से शुरू होगी 9 दिवसीय रामकथा, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया कथा स्थल निरीक्षण


अयोध्या। जनपद के सरायरासी में 19 मार्च से आयोजित होने वाली 9 दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कथा आयोजन स्थल का जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने अपने प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंच, पंडाल, पार्किंग, पेयजल, शौचालय तथा श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था को लेकर संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  19 मार्च से शुरू होने वाली इस भव्य रामकथा में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविन्द देव गिरी जी महाराज कथा का वाचन करेंगे। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्यक्रम में व्यवस्था संभालने के लिए बड़ी संख्या में वालंटियर भी लगाए जाएंगे। 27 मार्च को भंडारे के साथ कथा का समापन किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने बताया कि कथा में अयोध्या सहित आसपास के कई जनपदों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचेंगे, इसलिए व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित और सुचारु रखने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

वहीं उनके प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने बताया कि आयोजन समिति और स्थानीय लोग मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, बैठने और यातायात व्यवस्था को लेकर अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। सभी वालंटियर को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि कथा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments