Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर19 परीक्षा केंद्रों पर 8352 परीक्षार्थी देंगें पी सी एस की प्रारम्भिक...

19 परीक्षा केंद्रों पर 8352 परीक्षार्थी देंगें पी सी एस की प्रारम्भिक परीक्षा


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी व आयोग से नामित प्रेक्षकों की उपस्थिति में सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षता एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने की दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों, सहायक केंद्र व्यवस्थापकों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की तथा समस्त तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

          इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की माननीय आयोग द्वारा जारी दिशा–निर्देशों का गहन अध्ययन करने और समस्त दिशा–निर्देशों से भली भांति अवगत हो लेने तथा परीक्षा के दौरान लोक सेवा आयोग के दिशा–निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को आज ही अपने से संबंधित परीक्षा केंद्रों और उनके प्रत्येक परीक्षा कक्ष का स्वयं निरीक्षण करने और प्रत्येक केंद्र/कक्ष में सीसीटीवी की क्रियाशीलता, प्रकाश व्यवस्था, दीवाल घड़ी, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं आवागमन आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा की समस्त प्रक्रियाओं में आयोग की समयबद्धता का अक्षरशः अनुपालन करने के निर्देश दिए। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के सामग्रियां के रखने हेतु क्लॉक रूम की व्यवस्था करने, परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक परीक्षार्थी के सघन तलाशी की समुचित व्यवस्था/ ड्यूटी लगाने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी परीक्षार्थी आयोग द्वारा प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र के अंदर लेकर न जाने पाए।

       उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां समय से पूर्ण करें और त्रुटि विहीन परीक्षा संपन्न कराएं, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

        इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी द्वारा सभी मजिस्ट्रेटों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को माननीय लोक सेवा आयोग के निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि जनपद में आयोग द्वारा पीसीएस परीक्षा 22 दिसंबर को जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है जिसमें कुल 8352 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक एवं अपराह्न 2: 30 से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निर्विघ्न एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए आयोग के मानक के अनुरूप प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर एवं एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सशस्त्र महिला एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश का समय प्रथम पाली में प्रातः आठ बजे से आठ से आठ 45 बजे तक तथा द्वितीय पाली में अपराह्न एक बजे से एक 45 बजे तक होगी।  उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा प्रवेश बंद होने के उपरांत किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

           बैठक में अपर जिला अधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला विकास अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त सेक्टर स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र एवं सहायक केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments