Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकिसानों की समस्याओं को लेकर 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा प्रशासन को

किसानों की समस्याओं को लेकर 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा प्रशासन को

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की महानगर इकाई की मासिक पंचायत राजस्थान तिकोनिया पार्क पर महानगर अध्यक्ष राम प्रकाश वर्मा की अगुवाई में संपन्न हुई। संचालन जिला महासचिव डॉ राम जन्म बर्मा ने किया। जिला अध्यक्ष सुमन पांडे ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर के 8 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि मंडलीय अस्पताल दर्शन नगर में पानी पीने की बहुत बड़ी असुविधा है। परिसर में हैंडपंप या टोंटी की व्यवस्था कराई जाए। पंचायत में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव श्री राम वर्मा, जिला अध्यक्ष महिला सुमन पांडे, तहसील अध्यक्ष रामबरन, जिला प्रमुख महासचिव डॉ राम जन्म वर्मा, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, मसौधा ब्लॉक अध्यक्ष मालती मौर्य, महानगर अध्यक्ष राम प्रकाश वर्मा, एकादशी गुप्ता, लाल बहादुर वर्मा, शबनम, तहसील अध्यक्ष सदर निर्मला ग्राम सभा अध्यक्ष सूखापुर इटौरा संगीता प्रभात, महानगर महिला अध्यक्षा धरमशिला, जिला संगठन मंत्री रामसूरत मीना गौड, रेनू यादव, गया सिंह, मोहम्मद सहीम उर्फ शेरू भाई, जिला उपाध्यक्ष अयोध्या राधेश्याम मोहम्मद शमीम उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments