Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


अयोध्या 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विभिन्न संस्थानों और विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया गया।

अयोध्या लिफ्ट सिंचाई खंड कार्यालय प्रांगण में अधिशासी अभियंता इंजीनियर शिवकुमार गुप्ता ने तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में आजादी का सही मायना बताते हुए सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अवर अभियंता इंजीनियर प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने अंग्रेजी हुकूमत से मुक्ति के लिए देशभक्तों के संघर्ष का स्मरण कराया। इस अवसर पर इंजीनियर अरुण कुमार सिंह, इंजीनियर बिंदु गौतम, स्टेनो हरिहर शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



वहीं, सिविल लाइन क्षेत्र के नैय्यर कॉलोनी स्थित विन्सेन्ट ज्योति स्कूल में मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण मुरारी सिंह ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के बच्चों ने पुलवामा हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित कार्यक्रमों के साथ कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार गुप्ता ने आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का आह्वान किया।



इसके अलावा, रायबरेलीसंतकबीरनगर रोड स्थित एमबी पब्लिक स्कूल में प्रबंधिका लालमनी ने झंडारोहण कर कहा कि आजादी की लड़ाई में माताओं और बहनों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। बच्चों ने देशभक्ति गीत, “बेटी बचाओबेटी पढ़ाओपर आधारित कार्यक्रम और तिरंगा रैली निकाली। कार्यक्रम के बाद सभी विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments