Home News जगदीशपुर अयोध्या मार्ग के चौड़ीकरण का 78 प्रतिशत कार्य पूर्ण

जगदीशपुर अयोध्या मार्ग के चौड़ीकरण का 78 प्रतिशत कार्य पूर्ण

0

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि अयोध्या धाम का तीव्र गति से चहुंमुखी विकास हो रहा है। जिसके तहत अयोध्या की ऐतिहासिक धरोहरों को सजोने एवम् संवारने के साथ ही यहां पर आवागमन की सुविधाओं को भी आधुनिक एवम् मजबूत किया जा रहा है। अयोध्या धाम व अयोध्या जनपद में आवागमन सुविधा को विश्वस्तरीय बनाने हेतु विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण एवम् सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। जनपद को जोड़ने वाले मार्गो का भी चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण करने तथा रोड फर्नीचर को आकर्षक एवम् आधुनिक बनाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 330ए जगदीशपुर-अयोध्या सेक्शन के चौड़ीकरण का 78 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जनपद अयोध्या में एनएच 330ए की कुल लम्बाई 40.80 किमी है इसके चौड़ीकरण हेतु जनपद के विभिन्न तहसीलो के 37 ग्रामो (तहसील सदर (03 ग्राम), सोहावल (08 ग्राम) व मिल्कीपुर (26 ग्राम)) की कुल प्रस्तावित भूमि 39.94 हेक्टेयर व सरकारी भूमि कुल 10.36 हेक्टेयर के अधिग्रहण एवं पुर्नग्रहण का कार्य पूर्ण हो चुका है।
एन0एच0 330ए के निर्माण का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है जिसमें सड़क का 85 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण है तथा जनपद की सीमा में पड़ने वाले कुमारगंज फ्लाईओवर (लंबाई 1560 मीटर) का 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, रेलवे ओवर ब्रिज का भी 82 प्रतिशत कार्य पूर्ण है संबंधित कार्य संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि इसके समस्त कार्यों को निर्धारित समयवाधि 31 जुलाई 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version