जैतपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर तहसील के थाना क्षेत्र जैतपुर अन्तर्गत रामगढ़ (कोलाहल पट्टी) के 75 वार्षिय लोकतंत्र सेनानी बनवारी मिश्रा की लम्बी बीमारी से उनके पैतृक आवास पर 5 मार्च दिन वृहस्पतिवार को शाम को हो गया, उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक को लहर फैल गई,सूचना मिलते ही जैतपुर थाना अध्यक्ष थीरेन्द्र कुमार आजाद ने पहुंच कर उच्च अधिकारियों को जानकारी दी सूचना पर पहुंची जलालपुर के तहसीलदार गरिमा भार्गव , नायाब तहसीलदार हरीराम,पूर्व विधायक सुभाष राय,भा ज पा जिलाध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे,थाना अध्यक्ष जैतपुर थीरेन्द कुमार आजाद पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर आजमगढ़ जिले के दुर्वासा धाम में गार्ड ऑफ ऑनर दिया उनके कोई औलाद नहीं है, उनके भाई अमरिक मिश्रा,और भतीजे ने अन्तिम संस्कार किया।