◆ शांति पूर्ण समाप्त हुई मतदान प्रक्रिया
◆ अयोध्या विधानसभा में सबसे कम तथा दरियाबाद विधानसभा में हुआ सर्वाधिक मतदान
अयोध्या। लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद में मतदान की समाप्ति पर कुल 59.13 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह धीमी गति से प्रारम्भ हुआ मतदान समय बढने के साथ बढ़ता गया। लोक सभा क्षेत्र के बाराबंकी जनपद की दरियाबाद सीट पर सर्वाधिक व विधानसभा अयोध्या में सबसे कम मतदान हुआ।
![](https://ayodhyasamachar.com/wp-content/uploads/2024/05/59.13-percent-voting-took-place-in-Faizabad-in-Lok-Sabha-elections.-1-300x172.jpg)