Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूसरे के हुऐ 54 जोड़े

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूसरे के हुऐ 54 जोड़े

0

अंबेडकर नगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम ब्लॉक अकबरपुर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा( साधु वर्मा),जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, जिला मंत्री भाजपा विनय पांडे, समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन तथा संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष तथा जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

विकासखंड अकबरपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 54 (अन्य पिछड़ा वर्ग- 13, अनुसूचित जाति -41 जिसमें दो विधवा तथा एक दिव्यांग जन भी सम्मलित है) वर-बधू जोड़ो का विवाह सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला विकास अधिकारी द्वारा वर वधु को विवाह प्रमाण पत्र तथा जीवन उपयोगी समान देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने वर वधु को आशीर्वाद दिया और कहा आज हमारे मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से गरीब कमजोर परिवारों की बच्चियों का विवाह अच्छी तरीके से हो रहा है। उन्होंने खंड विकास के सभी अधिकारी/ कर्मचारियों की सराहना की और वर वधु के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला विकास अधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास खंड के अन्य अधिकारी /कर्मचारी तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version