Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहिंदुत्व के लिए संघर्ष के कारण राम सिंगार पर दर्ज हुए थे...

हिंदुत्व के लिए संघर्ष के कारण राम सिंगार पर दर्ज हुए थे 53 मुकदमें – ओम प्रकाश


निधन पर हिन्दू वादी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि


अयोध्या। हिंदुत्व और दलित समाज की आवाज़ को सशक्त करने वाले राम सिंगार गौतम का निधन 3 अक्टूबर 2025 को हो गया। वे लंबे समय से विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उनके निधन की खबर से संगठन सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बताया कि राम सिंगार गौतम का जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल रहा है। सन 1978 से 2006 तक उन्होंने कांशीराम जी के साथ देशभर में भ्रमण कर बहुजन समाज पार्टी को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद में वे हिंदुत्व की राह पर अग्रसर हुए और जीवन के अंतिम समय तक इसके लिए संघर्षरत रहे।



उन्होंने बताया कि सन‌् 2000 से 2005 तक वे दहियावर ग्रामसभा के प्रधान रहे। इसी दौरान एक विवाद में उनके परिवार को भारी अन्याय झेलना पड़ा। कांग्रेस नेता और झारखंड के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद सईद अहमद के प्रभाव में उनकी पुत्री की शादी के दिन ही उनका घर जमीदोज करवा दिया गया। दलित समाज के नेताओं से सहायता न मिलने पर उन्होंने अयोध्या में वशिष्ठ आश्रम पहुंचकर डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज से सुरक्षा की गुहार लगाई। यादव ने कहा कि वेदांती जी ने उन्हें संरक्षण और दीक्षा दी, और इस घटना की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष अशोक सिंघल तथा गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ जी महाराज को दी गई। इन महापुरुषों के सहयोग से उन्हें सुरक्षा मिली और वे हिंदू जागरण मंच से जुड़े। वर्ष 2006 से 2008 तक हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी रहे, इसके बाद वे विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष बने ।

उन्होंने बताया कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहने के कारण उनके विरुद्ध 53 मुकदमे दर्ज हुए, किंतु उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके निधन की सूचना पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक आवास और तेरहवीं कार्यक्रम हेतु 2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की।

प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने कहा — राम सिंगर गौतम जैसे तपस्वी कार्यकर्ता युगों में जन्म लेते हैं। उन्होंने दलित समाज की आवाज़ और हिंदुत्व की मशाल दोनों को एक साथ प्रज्वलित रखा। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments