Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर 53 भवनों को मिला नोटिस, 15 जुलाई से चलेगा...

जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर 53 भवनों को मिला नोटिस, 15 जुलाई से चलेगा प्रशासनिक बुलडोजर


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जलालपुर नगर के अकबरपुर मार्ग पर स्थित अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा चिन्हित किए गए 53 मकानों व दुकानों पर नोटिस चस्पा कर 15 जुलाई तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। तय समयसीमा के भीतर निर्माण न हटाए जाने की स्थिति में प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अश्विनी कुमार के हस्ताक्षर से जारी इस नोटिस में बताया गया है कि विभाग की ओर से राजस्व टीम के सहयोग से अतिक्रमण वाले हिस्से का सीमांकन पहले ही करा लिया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सड़क के मध्य से निर्धारित मानक दूरी के भीतर आने वाले सभी अवैध निर्माणों को हटाया जाएगा।

प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। कई व्यापारी नोटिस मिलने के बाद से परेशान हैं और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। हालांकि, विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि 15 दिन का समय अतिक्रमण हटाने के लिए दिया गया है और इसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में प्रभारी उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि 15 जुलाई को अतिक्रमण हटाने की तिथि निर्धारित की गई है, जिसमें राजस्व विभाग व लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रहेगी। आदेश का कड़ाई से पालन कराते हुए चिन्हित सभी अवैध निर्माणों को हटाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments