Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएटीएम कार्ड बदलकर 49 हजार की ठगी, एसपी के निर्देश पर दर्ज...

एटीएम कार्ड बदलकर 49 हजार की ठगी, एसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एटीएम कार्ड बदलकर 49 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भड़भड़पुर निवासिनी अंकिता यादव ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 10 जून को अपने जीजा पंकज यादव के खाते से पैसे निकालने के लिए नगर के वन इंडिया बैंक एटीएम गई थीं। इस दौरान एटीएम के भीतर मौजूद एक व्यक्ति ने सहायता के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और कहा कि कार्ड काम नहीं कर रहा। इसके बाद युवती बिना पैसा निकाले घर लौट आई। कुछ देर बाद जीजा पंकज यादव का फोन आया कि खाते से 49 हजार रुपये निकाले गए हैं। इस पर युवती हैरान रह गई और बताया कि उसने तो कोई निकासी ही नहीं की। पीड़िता ने मामले की सूचना तत्काल कोतवाली जलालपुर में दी, लेकिन आरोप है कि वहां उसकी शिकायत को अनसुना कर दिया गया। आखिरकार पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार से गुहार लगाई। एसपी के संज्ञान लेने के बाद कोतवाली जलालपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है, शीघ्र ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments