Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामेले में 432 युवाओं को मिला रोजगार

मेले में 432 युवाओं को मिला रोजगार

अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल कॅरियर सेंटर द्वारा मंगलवार को झुनझुनवाला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों के एच0आर0 ने 432 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया। मौके पर सहायक निदेशक सेवायोजन देवव्रत कुमार, इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ आशुतोष तिवारी एंव डॉ गिरजेश त्रिपाठी मौजूद रहे। यहां एक कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें शैलेन्द्र कुमार शुक्ला, जिला रोजगार सहायता अधिकारी, धर्मेन्द्र उप-प्रमुख, यूईवी ने मेले में आये हुये बेरोजगार युवाओं को साक्षात्कार में सफल होने के तरीके बताए। रोजगार मेले में उर्वशी श्रीवास्तव, हर्ष कुमार,राकेश कुमार मौर्या, वसीम खां, अजीत सिंह, दिनेश चन्द्र, मनमीत कौर, राजेश कुमार एवं रतन कुमार का योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments