Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 416 शिकायतें

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 416 शिकायतें

0

अंबेडकर नगर।  जनसमस्याओं के निराकरण हेतु कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सभी तहसीलों में किया गया।

      तहसील आलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।तहसील दिवस में जो भी शिकायत आए उनका निस्तारण समय से गुणवत्तापूर्ण करना सुनिश्चित करें।तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यालय प्रत्येक दिन समय से खुले कार्यालय में जो भी लाभार्थी/नागरिक आए उनसे अच्छा व्यवहार किया जाए। उनके लिए पीने के लिए पानी तथा बैठने की व्यवस्था किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

     तहसील आलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल 73   शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 08 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 65 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए निर्देश दिया गया कि शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस दौरान मौके पर डी एफ ओ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा,  उप जिलाधिकारी आलापुर, क्षेत्राधिकारी आलापुर तथा जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

      तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर उप जिलाधिकारी टांडा के समक्ष कुल  38 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमे से 06 शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारित कर दिया गया तथा शेष 32 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

   तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक तथा उप जिलाधिकारी अकबरपुर के समक्ष 120 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए । जिसमें से 07 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित करा दिया गया। शेष 113 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

       तहसील भीटी में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी भीटी के समक्ष कुल 97 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। जिसमें से 04 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया।शेष 95 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।

       तहसील जलालपुर मे संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी जलालपुर के समक्ष कुल 88 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से 04 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण करा दिया गया तथा शेष 84 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।

      इस दौरान जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कुम्हारी कला आवंटन के 03 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तथा मृतक खाते दारो के 10 वारिसो को वरासत शुदा खतौनी का वितरण किया गया।

       तहसील दिवस के उपरांत जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक, डी एफ ओ, उप जिलाधिकारी, तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी  द्वारा तहसील परिसर आलापुर में हरिशंकरी बृक्ष लगाया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version