अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर जनपद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। इसके तहत 39 उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई तैनाती दी गई है। स्थानांतरण सूची में नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के थानों और चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं।
जारी सूची के अनुसार कोतवाली नगर, कोतवाली अयोध्या, कैंट, पूराकलंदर, रौनाही, गोसाईंगंज, बीकापुर, तारुन, हैदरगंज, इनायतनगर, खंडासा, कुमारगंज, रुदौली, मवई, पटरंगा और बाबा बाजार थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
स्थानांतरण के क्रम में संजय कुमार यादव को नवीन मंडी चौकी से तरौली बाजार चौकी, आशीष सिंह को अलीगढ़ चौकी से कंधईकला, रोहित कुमार पांडेय को फतेहगंज चौकी से विष्णु बाबा चौकी तथा आदर्श विक्रम सिंह को साहबगंज चौकी से रामपुर भगन चौकी भेजा गया है। वहीं राहुल बाजपेयी को रानोपाली चौकी से सत्ती चौरा और राणा विजय सिंह को रायगंज चौकी से ड्योढ़ी बाजार चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
सूची में महिला उपनिरीक्षक किरनपाल, स्तुति गुप्ता और प्रतीक्षा का भी स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात आशीष सिंह को थाना मवई भेजा गया है। स्थानांतरण के तहत कई चौकियों के प्रभारियों और थानों में तैनात उपनिरीक्षकों की नई तैनाती की गई है।