Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबीएनसीईटी कालेज कैम्पस में आयोजित शिविर में 38 ने किया रक्तदान

बीएनसीईटी कालेज कैम्पस में आयोजित शिविर में 38 ने किया रक्तदान

लखनऊ। बक्शी का तालाब सीतापुर रोड़ लखनऊ स्थित बीएन कालेज आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलांजी एव बीएन कालेज आफ फार्मेसी के सामूहिक योगदान से विश्व रक्तदान दिवस पखवाड़े में एनएसएस विंग द्वारा बीएनसीईटी कालेज कैम्पस में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष महेश सिंह पटेल के निर्देशन में रक्तदान शिविर का उद्घाटन निदेशक डा अजय कुमार सचान, निदेशक डा रमेश सिंह, प्रिंसिपल पालीटेक्निक धीरज वर्मा, कुलसचिव सतीश दूबे, एनएसएस जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर के उद्घाटन के समय विभाग प्रमुख, संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं शिक्षक गण उपस्थित थे। शिविर में लगभग 90 से अधिक लोगो ने प्रतिभाग किया। जिसमें 38 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर डा ज्योति सिंह, सौरभ बाजपेई, विकास द्विवेदी, स्वप्निल कुमार, कु0 मोनिका उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments