Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याधान की खरीद हेतु बनाए गए हैं 341 क्रय केन्द्र

धान की खरीद हेतु बनाए गए हैं 341 क्रय केन्द्र


अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा अयोध्या मण्डल के जनपदों में धान की खरीद न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत की जायेगी। जो दिनांक 20 अक्टूबर 2023 से प्रारम्भ हो रही है। धान खरीद हेतु कुल 341 क्रय केन्द्र स्थापित किये जा रहे हैं। धान खरीद हेतु कृषकों का पंजीकरण विभागीय पोर्टल पर प्रारम्भ हो गया है। सरकारी क्रय केन्द्रों पर धान बेचने हेतु कृषक बन्धुओं को खाद्य विभाग के विभागीय पोर्टल पर अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। यह पंजीकरण कृषक द्वारा स्वयं अथवा जनसूचना केन्द्र के माध्यम के माध्यम से कराया जा सकता है। धान का निर्धारित समर्थन मूल्य-2183 रू0 प्रति कुन्तल कामन श्रेणी तथा मूल्य-2203 रू0/कुन्तल ग्रेड-ए श्रेणी है। अधिक जानकारी के लिये अपने जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय से तथा टोल फ्री नम्बर 18001800150 पर जानकारी प्राप्त कर सकते है। मण्डल स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना सम्भागीय खाद्य नियंत्रक अयोध्या कार्यालय में की गई है। मण्डल के जनपदों में खरीद 01 नवम्बर 2023 से प्रारम्भ होनी थी, जो अब दिनांक 20 अक्टूबर 2023 से ही प्रारम्भ की जा रही है। उक्त जानकारी सम्भागीय खाद्य नियंत्रक अयोध्या सम्भाग अशोक कुमार पाल ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments