Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, धारदार हथियार से हत्या...

30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत दावनपारा गांव में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। महिला घर के पीछे घायल अवस्था में पाई गई थी, जिसे परिजनों द्वारा उपचार के लिए नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान अमरावती उर्फ नीतू पत्नी संजय के रूप में हुई है। बुधवार दोपहर वह अपने घर के पीछे लहूलुहान हालत में पड़ी मिली थी। परिजनों ने बताया कि महिला के बाएं कान के नीचे और हाथ पर गंभीर चोटों के निशान थे। उस समय पति संजय घर पर मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मृतका अपने पति संजय और दो छोटे बच्चों — 6 वर्षीय पुत्र आदर्श और 4 वर्षीय पुत्री नंदिनी के साथ अलग घर में रहती थी। पति संजय ने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी की हत्या धारदार हथियार से की गई है। हालांकि मौत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version