सहकारिता मंत्री ने कहा कि साधन सहकारी समितियां घाटे में चल रही थी। जिससे किसानों को समय से डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रही थी। समितियों को सक्रिय करने के लिए मुख्यमंत्री ने दस लाख रुपए प्रति समिति के हिसाब से सहकारी बैंक से लोन दिलाने का काम किया है जिसका ब्याज सरकार देगी। जिसको कोई लोन नहीं देता उसे सहकारी बैंक लोन देता है। प्रधानमंत्री ने लोगों का ज़ीरो बैंलेस खाता खुलवाने का काम किया है। उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन देने का काम किया है, गरीबों को आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपए तक के इलाज की व्यवस्था दी है। विधवा, वृद्धा पेंशन तीन सौ रुपए से बढ़ाकर एक हजार रुपए कर दी गई है। जिन्होंने गांव-गांव जाकर बताया कि खटाखट पैसे आयेंगे अब वो कार्यालय बंद कर भाग गये है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता का दुख दर्द का पता नहीं।
मिल्कीपुर पेट्रोल पंप के बगल मंगलवार को आयोजित सहकारिता सम्मेलन में भीड़ नहीं जुटा पाए भाजपा के नेता और पदाधिकारी, जिला सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू भी मंच से लोगों से आगाह करते रहे कि दूर दराजे से आए हुए लोग इधर उधर न खड़े होकर पांडाल की खाली पड़ी कुर्सियों पर बैठ जाएं, जिससे पांडाल की खाली कुर्सियां भर जाएं। मिल्कीपुर विधान सभा उपचुनाव में भाजपा से दावेदारी कर रहे कुछ लोगों ने अपनी दबी जुबान से बिना नाम लिए हुए कहा कि अपने चहते लोगों को समय से कार्यक्रम की जानकारी दे दी जाती है सुबह में जानकारी हुईं हैं आज की भीड़ से ही अंदाजा लगाया जा सकता हैं। अब जनता कार्यक्रमों में जाने के लिए तैयार नहीं होती हैं। फोटों में साफ दिख रहा कि कुर्सियां खाली दिख रहीं हैं।