Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहंत झुनकी बाबा की मनाई गई 29 वीं पुण्यतिथि

महंत झुनकी बाबा की मनाई गई 29 वीं पुण्यतिथि


अयोध्या। परिक्रमा मार्ग स्थित श्री राम वल्लभा कुंज झुनकी धाम मंदिर, जानकी बाग़ के साकेतवासी महंत झुनकी बाबा की 29वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर वार्षिकोत्सव मंदिर के सभी स्थान पर मनाया जाता है। अयोध्या, बिहार हो व अन्य स्थानों पर झुनकी बाबा का 29 वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर मंदिर मे श्री रामचरितमानस का पाठ हुआ सुंदरकांड का पाठ हुआ और श्री राम अखंड कीर्तन हुआ। पुण्यतिथि के अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें अयोध्या के सभी संत महंत व श्रद्धालुओं ने झुनकी बाबा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित का नमन किया। भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राकेश उपाध्याय, अरविंद कुमार सिंह, जय बहादुर शर्मा, लक्ष्मी नारायण सिंह, गुडु सिंह, मंटू सिंह, रंजीत सिंह, रजनीश, बिजय बहादुर शर्मा, राघवेन्द्र सिह आदि अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments