Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारोजगार मेले में 27 बेरोजगारों को मिला रोजगार

रोजगार मेले में 27 बेरोजगारों को मिला रोजगार


अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या, मॉडल कैरियर सेंटर, राजकीय आईटीआई, एवं कौशल विकास मिशन अयोध्या के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को राजकीय आईटीआई परिसर बेनीगंज, अयोध्या में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों के एचआर द्वारा 27 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला रोजगार सहायता अधिकारी अयोध्या धर्मेन्द्र ने मेले में प्रतिभाग कर रहे अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।  काउंसलिंग में आये हुए युवाओं को साक्षात्कार एवं कैरियर का चुनाव कैसे करें, के सफल होने के गुण बताये गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments