Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की मौत

मिल्कीपुर, अयोध्या। कुमारगंज की पुलिस चौकी देवगांव के तुरसमपुर बाजार में रविवार को 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता मिला। परिजनों ने आनन फानन में युवक को फंदे से नीचे उतारकर इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अस्पताल कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने पुलिस ने शव का पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देवगांव क्षेत्र अंतर्गत तुरसमपुर बाजार निवासी जय कुमार के  25 वर्षीय बेटे विकास तिवारी का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे से साड़ी के सहारे शव लटका मिला।घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक विकास तिवारी का 1 वर्ष पूर्व कुमारगंज थाना क्षेत्र के बहबरमऊ गांव से विवाह हुआ था। कई माह से पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी। विकास के एक 10 माह की बेटी भी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की पत्नी अपनी बेटी के साथ ससुराल पहुंची।

पुलिस चौकी प्रभारी देवगांव मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments