Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएलएलबी में 24 व बीपीएड में 11 नकलची पकड़े गए

एलएलबी में 24 व बीपीएड में 11 नकलची पकड़े गए


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की बीपीएड, एमपीएड व एलएलबी त्रि-वर्षीय व पंचवर्षीय प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं में बुधवार को सचलदल की तलाशी में कुल 35 नकलची करते धरे गए।

प्रथम पाली की परीक्षा में बीएनकेबी पीजी कालेज अम्बेडकरनगर में बीपीएड की परीक्षा में 11 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए।एलएलबी की परीक्षा में अवध लॉ कालेज में 6 एवं टीआरसी लॉ कालेज में 15 व बीएनकेबी पीजी कालेज में 3 परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े। इन परीक्षार्थियों पर परीक्षा नियमानुसार कार्यवाही की गई।

विवि के मीडिया प्रभारी डॉ विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि सचलदल द्वारा विभिन्न केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। सचलदल द्वारा केन्द्रों पर छापेमारी की जा रही है। जिसमें एलएलबी की परीक्षा में 24 व बीपीएड के 11 परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए धरे गए। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ द्वारा आवासीय परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके अलावा परीक्षा नियंत्रक द्वारा कंट्रोल रूम से केन्द्रों के सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments