Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारोजगार मेले में 22 युवाओं को मिली नौकरी

रोजगार मेले में 22 युवाओं को मिली नौकरी

अयोध्या । क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, मॉडल कैरियर सेंटर लालबाग फतेहगंज, अयोध्या में 30 नवम्बर को प्रातः 10.00 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 37 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

उनमें से 22 युवाओं को कम्पनियों के एच0आर0 के माध्यम से रोजगार प्राप्त हुआ। रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु सहायक निदेशक, सेवायोजन पद्म वीर कृष्ण ने रोजगार मेले में आये हुए बेरोजगार युवाओं को कैरियर का चुनाव कैसे करें एवं सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी राम कुमार द्विवेदी ने कांउन्सिलिंग में आये युवाओं को साक्षात्कार में सफल होने के गुण बताये। उक्त जानकारी सहायक निदेशक, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments