Monday, June 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिले के 22 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार वितरित

जिले के 22 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार वितरित


अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के जिला स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रछात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की।

समारोह में प्रदेश स्तर की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं अराध्या जायसवाल, प्राची पांडेय तथा अंबिका कसौधन की विशेष रूप से प्रशंसा की गई। जिला स्तरीय सम्मान समारोह में मेधावी छात्रछात्राओं को 21 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता तथा गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने भी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें भविष्य में निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मान विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के साथ अन्य छात्रों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 22 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें से तीन विद्यार्थियों को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया, जबकि शेष 19 विद्यार्थियों को जिला स्तरीय समारोह में सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्रछात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का संचालन मु. सादिक हसन और कृष्ण कुमार ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments