Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या14 कोसी परिक्रमा के लिए बने 16 उपचार केंद्र, 50 बेड रिजर्व

14 कोसी परिक्रमा के लिए बने 16 उपचार केंद्र, 50 बेड रिजर्व


अयोध्या रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव के बाद अब 14 कोसी व 5 कोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां पूरी रफ्तार पर हैं। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बानियान ने बताया कि उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ला को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। परिक्रमा मार्गों पर स्थाई व अस्थाई चिकित्सा सुविधाएं, एम्बुलेंस सेवा, फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव की व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके।


स्थाई चिकित्सा व्यवस्था


स्वशासी राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में 20 बेड, जिला चिकित्सालय (पुरुष) में 20 बेड और श्रीराम चिकित्सालय में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 11 एम्बुलेंस विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगी।


अस्थाई उपचार केंद्र


14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर 16 अस्थाई उपचार केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से —
श्रीराम जन्मभूमि निकास द्वार, हनुमानगढ़ी, पक्का घाट (10 बेड का अस्थाई चिकित्सालय), हनुमानगुफा, मौनीबाना, हलकारा का पुरवा, दर्शननगर, अचारी का सगरा, जनौरा, गुप्तार घाट, अफीमकोठी, अमानीगंज, ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा और अनकी घाट शामिल हैं।

5 कोसी परिक्रमा के लिए 11 उपचार केंद्र बनाए गए हैं, जैसे श्रीराम जन्मभूमि निकास द्वार, पक्का घाट (8 बेड का चिकित्सालय), मौनीबाबा, चूड़ामणि चौराहा, उदया चौराहा और झुनकी घाट।
कार्तिक पूर्णिमा मेला क्षेत्र में 15 प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनमें कंट्रोल रूम (साकेत डिग्री कॉलेज), नागेश्वरनाथ मंदिर, साकेत पेट्रोल पंप, टेढ़ी बाजार, अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड, कनक भवन मंदिर, दशरथ महल और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन शामिल हैं।


एम्बुलेंस नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था


आपातकालीन स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता के लिए 11 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। मेला क्षेत्र में एक नियंत्रण कक्ष (Control Room) भी स्थापित होगा, जहां से सभी चिकित्सा और आपदा सेवाओं का संचालन किया जाएगा।


रोग नियंत्रण स्वच्छता अभियान


डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रतिदिन शाम 6 से 8 बजे तक फॉगिंग और नालियों में एंटीलार्वा छिड़काव किया जाएगा। सभी चिकित्सा केंद्रों पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहेंगी।

जिला प्रशासन ने सभी विभागों को नोडल अधिकारी नामित करने और समन्वित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेला बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments