Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रामनगरी की स्वच्छता के लिए लगाए गए 1546 सफाई कर्मी

रामनगरी की स्वच्छता के लिए लगाए गए 1546 सफाई कर्मी

0

◆ सावन झूला मेला के लिए नगर निगम की तैयारी, 75 पर्यवेक्षक कर रहे सफाई की निगरानी


अयोध्या। सावन झूला मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को रामनगरी में किसी प्रकार की गंदगी से न रूबरू होना पड़े, इसके लिए नगर निगम ने फूल प्रूफ तैयारी कर ली है। इसके तहत सफाई कार्य के लिए श्रमिकों के साथ ही मशीनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार बैठक एवं निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को अंतिम रूप दे चुके हैं।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि सफाई व्यवस्था की कमान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरएम शुक्ल के जिम्मे है। रामनगरी को सफाई व्यवस्था की दृष्टि से धर्मपथ, रामपथ, भक्ति पथ, हनुमानगढ़ी व राम जन्मभूमि, दर्शन पथ, राम की पैड़ी, आरती घाट व पाप मोचन घाट एवं चौधरी चरण सिंह घाट क्षेत्र, अयोध्या धाम के अंतर्गत अन्य क्षेत्र के अलावा सीवर, नाला गैंग, सैनिटाइजर टीम, धुलाई टीम, रात्रि पाली आदि में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां सफाई के लिए कुल 1546 सफाई कर्मी लगाए गए हैं। इनकी निगरानी के लिए 75 पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में 903, द्वितीय में 407 कर्मचारी तथा तृतीय पाली में 173 सफाई कर्मी लगाए हैं।  इनकी निगरानी प्रथम पाली में 37, द्वितीय में 26 तथा तृतीय में 12 पर्यवेक्षक कर रहे हैं। इसके अलावा मुख्य मार्गों पर उत्कृष्ट सफाई की दृष्टिगत पांच मैकेनिक स्वीपिंग मशीनों को लगाया गया है, जो अलग-अलग मार्गों पर सफाई व्यवस्था को अंतिम रूप दे रहे हैं। संपूर्ण मेला क्षेत्र में सफाई के लिए 62 वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।


शौचालयों का उपयोग करें मेलार्थी


नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरएम शुक्ल ने मेलार्थियों से स्वच्छता के मद्देनजर खुले में शौच न करने का आह्वान किया है। उन्होंने शौचायलयों के उपयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में 43 अस्थाई शौचालय हैं, जहां एक साथ 486 लोगों के शौच की सुविधा है। इसके अलावा 24 आरएफपी शौचालय है, जिसमें 501 सीटे हैं। टाटा शौचालय 18 हैं। कुल 30 सचल शौचालय हैं, जिसमें 180 सीटें लगाई गई हैं। इसके अतिरिक्त निगम में उपलब्ध 34 मोबाइल टॉयलेट भी नगर क्षेत्र में लगाए गए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version