Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या3652 हेरिटेज लाइट एवं डेकोरेटिव पोल से चमकेगें अयोध्या धाम के 15...

3652 हेरिटेज लाइट एवं डेकोरेटिव पोल से चमकेगें अयोध्या धाम के 15 वार्ड


◆ 72 करोड़ की परियोजना का सांसद व महापौर ने किया शुभारम्भ


अयोध्या। अयोध्या धाम में हेरिटेज लाइट तथा डेकोरेटिव पोल लगाने का शुभारम्भ तुलसी उद्यान में किया गया। शुभारम्भ सांसद लल्लू सिंह व महापौर गिरीशपति त्रिपाठी द्वारा किया गया। परियोजना की कुल लागत लगभग 72 करोड रूपये है। अयोध्या धाम के 15 वार्डों में कुल 3652 हेरिटेज लाइट एवं डेकोरेटिव पोल की स्थापना की जायेगी।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या त्रेतायुगीन नगरी के रूप में भव्यता प्रदान किये जाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा निरन्तर नवीन परियोजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है। अयोध्या विश्व की सबसे सुन्दर नगरी के रूप में विकसित हो हम सभी का यही प्रयास है। इस अभिनव प्रयासो हेतु मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को कोटि-कोटि धन्यवाद।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या विश्व की सर्वोत्तम नगरी के रूप में प्रतिष्ठित हो इस हेतु हम सभी पूर्णरूपेण प्रतिबद्ध है। अयोध्या पूर्णरूपेण प्रकाशमान हो व इन हेरिटेज लाइट एवं डेकोरेटिव पोल में पौराणिकता एवं अध्यात्म की झलक प्रदर्शित हो, इसका भी प्रयास किया गया है। श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के अवसर पर अयोध्या भव्य रूप में प्रदर्शित होगी।

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने के लिए निगम की अन्य परियोजनाएं भी यथा शीघ्र धरातल पर मूर्तरूप लेगी। इस हेतु निगम कृत संकल्पित है। परियोजना में सहयोग हेतु संत महंतो व पार्षदों से अनुरोध किया गया व संस्था के प्रतिनिधियों को लाइटों के लगवाने हेतु समन्वय बनाये जाने के लिए कहा गया।

                        इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, अरूण कुमार गुप्त, वागीश कुमार शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला, पार्षद अनुज दास, विनय कुमार जायसवाल, सुल्तान अंसारी, महेन्द्र शुक्ला, अभय श्रीवास्तव एवं निगम के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments